{"_id":"690fa422af2e15d1740e6c70","slug":"people-danced-to-kumaoni-and-nepali-songs-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-134540-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुमाऊंनी और नेपाली गीतों पर खूब झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुमाऊंनी और नेपाली गीतों पर खूब झूमे लोग
Sun, 09 Nov 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव की अंतिम शाम चंचल रावत सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ और झूलाघाट के सांस्कृतिक दल के नाम रही। दोनों दलों के कलाकारों की मनमोहक कुमाऊंनी व नेपाली गीत-नृत्य की प्रस्तुतियों को लोगों ने काफी सराहा। वहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल, डीडीहाट के ब्लाॅक प्रमुख नरेंद्र धामी, विशिष्ट अतिथि भड़गांव के जिपं सदस्य संदीप बोरा, दीपक मनौरा, सुरेंद्र बोरा, योगी कन्याल, कुंदन बोरा, रविंद्र बोरा आदि थे।
--
समापन पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
महोत्सव के अंतिम दिन स्व. राजेंद्र सिंह पाल स्मृति वाॅलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जय मां भगवती क्लब ओगला ने बजरंग क्लब ओगला को हराकर खिताब जीता। स्व. एमएम भट्ट बेडमिंटन प्रतियोगिता में भानुराज पाल व दिनेश जोशी की जोड़ी ने चंद्रमोहन पाल व गोपाल की जोड़ी को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में आयुष व अंशु पाल की जोड़ी ने दक्ष जोशी व सौरभ कुमार को मात दी। महिला एकल में गौरविका कन्याल ने अदिति कन्याल को हराया। स्व. कर्ण बहादुर पाल स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कपिल जोशी, पार्थ पाल व दीपिका धामी ने बाजी मारी। बेस्ट कपल प्रतियोगिता में उमेश पुजारी व रजनी पुजारी प्रथम रहे। आयोजन में गणेश भट्ट, वर्षा पाल, अंकिता पाल, साक्षी गौतम, कल्याण चंद, कैलाश पंत, मंजू पोखरिया, किशोर शाह सहित महोत्सव समिति के महेश पाल, बीरजंग पाल, मनोज लुंठी, गौरव लुंठी, उमेश पुजारी, प्रदीप पाल, गोविंद्र भंडारी, मनोहर कन्याल आदि का सहयोग रहा।