फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people could not reach their home due to lockdown

लॉकडाउन के कारण फंसे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
people could not reach their home due to lockdown
भारत के अलग-अलग शहरों में लॉक डाउन के चलते नेपाल वापस जा रहे नेपाली लोग पुल बंद होने से उत्तराखंड क - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन बंगाल से आए 35 पर्यटकों पर भी भारी पड़ गया। 13 मार्च को बंगाल से चले पूर्णंद्र और सुनील सरकार की 24 मार्च की चौकोड़ी के रिजॉर्ट में बुकिंग थी, लेकिन राज्य में लॉकडाउन होने से उनकी बुकिंग निरस्त हो गयी। चौकोड़ी पहुंचे इन पर्यटकों के सामने मुश्किल हो गई। इनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने बेड़ीनाग के सरकारी अस्पताल में उनकी जांच कराई। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि 26 लोगों को सद्भावना रिजॉर्ट और नौ लोगों को आंगन रिजॉर्ट में ठहराया गया है।
विज्ञापन

झूलाघाट में फंसे हैं 50 नेेपाली मजदूर
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के बाद नेपाल वापस लौटने वाले 50 नेपाली नागरिक सीमा पर फंसे हैं। पुलिस ने जिला प्रशासन को इस बारे में सूचना दे दी है। सीमा पर बैठे नेपाली नागरिकों को मैदान में दूरी पर बैठाया गया है। विभिन्न जगहों से तीन दिन की पैदल यात्रा करने के बाद बृहस्पतिवार को 50 से अधिक नेपाली झूलाघाट पुल पहुंचे। पुरचूड़ी के अर्जुन सिंह ने बताया पिथौरागढ़ के गांवों में काम बंद होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ठेकेदारों ने काम का हिसाब देना भी बंद कर दिया है। उनके पास कुछ दिन के लिए रुपये बचे हैं। गांव में वह खेतीबाड़ी से जीवनयापन करेंगे। उनके साथ 45 मजदूर वापस जा रहे हैं। एसओ महेश चंद्र ने सभी मजदूरों को मेला मैदान के पास बैठाया है। नेपाल की ओर से झूलापुल बंद है। पुल खोलने के लिए बैतड़ी प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

मझगांव देवीपुरा के 13 लोग दिल्ली में फंसे
बनबसा (चंपावत)। दिल्ली में होटलों में काम करने वाले बनबसा के मझगांव देवीपुरा के करीब 13 लोग पिछले चार दिन से दिल्ली में फंसे हैं। उनके आगे खाने पीने की समस्या पैदा हो गई है। दिल्ली में फंसे इन लोगों में दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, हरीश राम, अमर राम, केशव राम, कमल टम्टा, संजय कुमार दिल्ली के महिपालपुर और अर्जुन कुमार, कविता देवी, साक्षी, यश कुमार, पुष्कर कुमार, भुवन कुमार करोलबाग में फंसे हुए हैं। दीपक कुमार ने टेलीफोन पर अमर उजाला को बताया कि उनके आगे खाने-पीने की समस्या पैदा हो गई है। सभी के मकान मालिक भी उन्हें मकान खाली करने को कह रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन के तहत होटलों के बंद होने से उनके आगे यह समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से उन्हें अपने घरों तक पहुंचाने की गुहार लगाई है। इधर मझगांव देवीपुरा की पूर्व प्रधान माला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार, ग्रामीण श्याम लाल, मोहन लाल एवं मीना देवी ने जिला प्रशासन से उक्त लोगों को घरों तक लाने की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। संवाद

पिथौरागढ़ के ऐंचोली में मजदूरों को भोजन कराती एसपी प्रीति प्रिदर्शनी और अन्य अधिकारी।  संवाद

पिथौरागढ़ के ऐंचोली में मजदूरों को भोजन कराती एसपी प्रीति प्रिदर्शनी और अन्य अधिकारी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed