फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pauri, Dehradun, Kashipur fight live

पौड़ी, देहरादून, काशीपुर ने जीते मुकाबले

Thu, 06 Dec 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Dec 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pauri, Dehradun, Kashipur fight live
हॉकी की उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खेल विभाग के सौजन्य से पिथौरागढ़ के देव सिंह खेल मैदान में राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में पौड़ी ने चमोली को 1-0 से हराया। उद्घाटन अवसर पर सोरवैली पब्लिक स्कूल की बालिकाओं, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम के बालकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और बागेश्वर के बीच हुए दूसरे मुकाबले में देहरादून ने बागेश्वर को 11-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में देहरादून ने टिहरी को 9-0 से और चौथे मुकाबले में काशीपुर ने रुद्रप्रयाग को 7-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक महेश्वर नेगी, भानु प्रकाश अग्रवाल, मोहित रावत, अमित कटारिया, विकास पंत, मोहित सिंह, भूपाल सिंह चुफाल, चंद्रमोहन सिंह ठकुराठी, अजय गोबाड़ी, लीलावती जोशी थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि सचिव राज्य हॉकी संघ के सचिव किशोर सिंह बाफिला, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी ने आयोजन को हॉकी के विकास में मील का पत्थर बताया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में प्रदेश के खेल सचिव के निजी सचिव राजेंद्र प्रसाद, राज्य हॉकी संघ के संयुक्त सचिव योगेश चंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह माहरा, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। नॉक आउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। 8 दिसंबर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed