फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patwari transferred after removing labor from government school.

सरकारी स्कूल से लेबर हटाने पर पटवारी का किया ट्रांसफर, विरोध में उतरे स्थानीय लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Patwari transferred after removing labor from government school.
पटवारी के ट्रांसफर को रोकने को लेकर ज्ञापन सौपते लोग। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सरकारी स्कूल में कई माह से रह रहे एक ठेकेदार के मजदूरों को हटाना राजस्व उपनिरिक्षक को मंहगा पड़ गया। जिला स्तर से उस उपनिरिक्षक का स्थानान्तरण डीहीहाट से बंगापानी तहसील कर दिया गया। इससे चौबाटी के लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
चौबाटी के राजस्व उपनिरिक्षक विरेंद्र सिंह नेगी ने कुछ माह पूर्व राजकीय प्राथमिक विद्यालय फतोड़ी में एक कम्पनी की लेबरों को हटा दिया था। एक अन्य सरकारी भवन में रखे कंपनी के सामान को भी हटा दिया था। इससे कुछ लोग नाराज हो गए और पटवारी के स्थानांतरण के लिए दबाव बनाने लगे। प्रशासन ने पटवारी का स्थानांतरण कर दिया है। पटवारी को डीडीहाट तहसील से बंगापानी तहसील स्थानान्तरण का आदेश प्राप्त हुआ है। पटवारी के अत्यंत्र तहसील में स्थानान्तरण की जानकारी मिलते ही चौबाटी क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन सौपकर उक्त स्थानान्तरण को रद्द करने के लिए जिलाधिकारी से मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौपने वालों में गुलाब सिंह बोरा, सुभाष जोशी, विक्रम देउपा, पूरन बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed