फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Patients are admitted even in the verandah of Pithoragarh District Hospital.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बरामदे तक में भर्ती हैं रोगी

Sat, 01 Jun 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Patients are admitted even in the verandah of Pithoragarh District Hospital.
पिथौरागढ़। गर्मी के मौसम में बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। इस कारण जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल में रोगियों का भार बढ़ता जा रहा है। रोगियों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन मजबूरी में रोगियों को बरामदे में भर्ती कर उनका इलाज कर रहा है। स्थिति यह है कि 120 बेड के अस्पताल में 142 रोगियों को भर्ती किया गया है। बरामदे में भर्ती रोगियों को रातभर मच्छर काट रहे हैं। इसके बाद भी रोगियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की पड़ताल की गई। इस दौरान पर्ची काउंटर से लेकर सभी चिकित्सा विशेषज्ञों के केबिन के बाहर मरीज अपनी बारी की प्रतीक्षा में खड़े नजर आए। अस्पताल के वार्डों के अलावा बरामदे में भी मरीज भर्ती मिले। पूछने पर पता चला कि जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। इस कारण रोगियों को बरामदे में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बरामदे में भर्ती रोगियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बरामदे में भर्ती होने पर दिक्कत हो रही है। सुबह और शाम के समय मच्छर काट रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिस कारण रोगियों को मजबूरन बरामदे में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन कक्ष में भी लगी भीड़
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे बाद रोगी आपातकालीन ड्यूटी में तैनात चिकित्सक को दिखा रहे हैं। यहां भी रोगियों को संख्या अधिक होने के कारण रोगियों और तीमारदारों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वाधिक रोगी डायरिया, उल्टी-दस्त, बुखार, पीलिया, जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द आदि के आ रहे हैं। संवाद

कोट
जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती हैं। बेड फुल होने के कारण रोगियों को बरामदे में भर्ती किया गया है। रोगियों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed