{"_id":"5cb0cdf8bdec2213f6784c95","slug":"passengers-leaving-kannauj-and-usnagar-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को छोड़ने कन्नौज और यूएसनगर गई रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को छोड़ने कन्नौज और यूएसनगर गई रोडवेज की बसें
Fri, 12 Apr 2019 11:12 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बसों में सवार होते यूपी से आए होमगार्ड व अन्य बलों के जवान।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में लगाई गई पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की 43 बसें सुरक्षा बलों के जवानों को छोड़ने कन्नौज सहित विभिन्न शहरों को रवाना हो गई हैं। अधिकांश बसों के चुनाव ड्यूटी में होने से रोडवेज स्टेशन में शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।
पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के पास 63 बसें हैं। इनमें से 43 बसों को प्रशासन ने लोक सभा चुनावों के लिए हायर कर लिया था। पांच अप्रैल से यह बसें सुरक्षा बलों के जवानों को लाने के लिए यूपी सहित विभिन्न शहरों में गई थी। इसके बाद मैदानी रूटों में गिनी चुनी बसें शेष रह गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी बसें जवानों को छोड़ने के लिए रवाना हो गई।
शुक्रवार को कन्नौज, उधमसिंह नगर, नैनीताल सहित विभिन्न शहरों के लिए होमगार्ड, पीआरडी सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को लेकर रवाना हुईं। बसों की कमी के कारण मैदानी रूटों के लिए भी अधिकांश यात्री जीपों से सफर कर रहे हैं। यह बसें 14 अप्रैल तक वापस मुख्यालय पहुंचेंगी। इसके बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है।