फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   parvataarohee maneesh ka varld rikaard oph indiya mein naam darj

पर्वतारोही मनीष का वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में नाम दर्ज

Mon, 19 Nov 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 19 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
parvataarohee maneesh ka varld rikaard oph indiya mein naam darj
मनीष कसनियाल। - फोटो : अमर उजाला
पर्वतारोही मनीष कसनियाल का नाम वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में दर्ज होने पर साहसिक खेलों से जुड़े खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और आइस संस्था से चयनित मनीष कसनियाल ने पिछले दिनों जोहार घाटी में नंदा लपाक पर्वत को पश्चिमी छोर से पहली बार फतह किया। उन्होंने पांच किमी की बगैर नाम की दुर्गम धार को चढ़कर उसे बासुदेव धार नाम दिया।  
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लगे कासनी निवासी मनीष पुत्र सुरेश चंद्र कसनियाल को आपदा में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए 2015 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में उन्हें राज्य स्वच्छता पुरस्कार दिया गया। उनके नंदा लपाक रिकार्ड को भारतीय पर्वतारोहण संस्थान ने मंजूरी दी।
विज्ञापन


आइस संस्था के निदेशक और वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मसक्तू ने बताया कि संस्था की यह इस साल की दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इस से पहले संस्था की शीतल राज ने छोटी उम्र में कंचनजंगा चोटी फतह की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्था के सचिव  विश्वदेव पांडेय बासु ने साहसिक खेलों में अपना जीवन लगा दिया। आज उसका परिणाम सामने आने लगा है। मनीष की उपलब्धि पर जिलाधिकारी सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी, सुरेश चंद्र, जया पांडेय, पूनम खत्री, नंदा वर्मा, आशुुुतोष जोशी, मनीष डिमरी, बीरेंद्र दरियाल, जगदीश भट्ट आदि लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed