फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parking to be ready in August near gas warehouse

Pithoragarh News: गैस गोदाम के पास अगस्त में बनकर तैयार हो जाएगी पार्किंग

Sat, 01 Aug 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Parking to be ready in August near gas warehouse
लोहाघाट में निर्माणाधीन बहु मंजिला पार्किंग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोहाघाट में 286.90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम इस पार्किंग का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

यह पार्किंग अगस्त 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। वर्तमान में इसमें रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद रंगरोगन का काम किया जाएगा। इस पार्किंग में करीब 42 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यातायात को सुगम बनाएगी। इससे नगर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। फिलहाल लोग राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



--
पुराने गैस गोदाम भवन को तोड़कर उसमें 286.90 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पार्किंग का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पार्किंग का ढांचा बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। एक दो दिन में रेलिंग लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद रंग रोगन का कार्य शुरू हो जाएगा। अगस्त माह में पार्किंग को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चंपावत को हैंडओवर कर दिया जाएगा। -संजय जोशी, अवर अभियंता, कुमाऊं मंडल विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article