फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parking. been built. challenge. saving. roads danger.

Pithoragarh News: पार्किंग तो बनी नहीं, अब खतरे में आईं सड़कों को बचाने की चुनौती

Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Parking. been built. challenge. saving. roads danger.
पिथौरागढ़। चंडाक रोड पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होते ही यहां भूस्खलन हो गया। अब इसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चंडाक और बेस अस्पताल को जोड़ने वाली दोनों सड़कें धंसने लगी हैं।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से चंडाक रोड पर 22 करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। काम शुरू होते ही जमीन कमजोर होने से भूस्खलन हुआ तो चंडाक और बेस अस्पताल को जोड़ने वाले दोनों मोटर मार्ग ही खतरे में आ गए। धंसाव बढ़ने से लोनिवि और प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। पार्किंग निर्माण की कार्यदायी संस्था ने काम रोक दिया तो अब लोनिवि के सामने दोनों सड़कों को बचाने की चुनौती है। प्रशासन दोनों सड़कों को बचाने के लिए लोनिवि को बजट देगा। विभाग ने सड़कों को बचाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्किंग बनेगी या नहीं, इस पर संशय
जमीन पर भूस्खलन होने से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने पार्किंग का निर्माण कार्य रोक दिया। पांच महीने बाद भी इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में पार्किंग बनेगी या नहीं इस पर संशय है। हालांकि कार्यदायी संस्था पार्किंग के डिजायन में बदलाव कर इसके निर्माण के प्रयास की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें धंसी तो जीजीआईसी को पैदा हो सकता है खतरा
गोरंगघाटी के 25 से अधिक गांवों को चंडाक सड़क जोड़ती है। यहां हुए भूस्खलन के बाद लगातार सड़क पर धंसाव हो रहा है। इसके ठीक ऊपर जीजीआईसी का भवन है। ऐसे में यदि सड़क धंसी तो गोरंगघाटी का शेष सड़क से संपर्क कट जाएगा जिससे बालिका इंटर कॉलेज को खतरा पैदा हो सकता है।
लोनिवि के ईई विवेक सक्सेना का कहना है कि पार्किंग निर्माण से हुए भूस्खलन से दोनों सड़कों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में डीएम के निर्देश के बाद दोनों सड़कों को बचाने का काम किया जाना है इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक का कहना है कि ब्रिडकुल पार्किंग निर्माण के लिए प्रयासरत है। सुरक्षा की दृष्टि से इसके डिजायन में बदलाव किया गया है। शासन-प्रशासन से मिले दिशा-निर्देश के आधार पर ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed