{"_id":"64b81dd8c72c12f6210f93d6","slug":"panic-due-to-movement-of-leopard-on-didihat-thal-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-2076-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट-थल सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट-थल सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी से दहशत
Wed, 19 Jul 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट थल सड़क पर घूमता तेंदुआ। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-थल सड़क पर तेंदुआ नजर आने से लोग डरे हुए हैं। बीच सड़क पर तेंदुए के बार-बार नजर आने से लोग आवाजाही करने में घबरा रहे हैं। डीडीहाट-थल सड़क पर सोमवार से एक तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। शुरू होते ही तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क किनारे घूमता दिखाई दे रहा है। तेंदुआ पमतोड़ी, सानदेव और लामाघर तक देखा जा रहा है। सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही के बाद भी तेंदुआ सड़क पर आराम से चहलकदमी कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए को भगाने या पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन