{"_id":"5d1f84628ebc3e3cc84a76aa","slug":"pahaadee-darakane-se-aath-ghante-band-raha-pithauraagadh-ghaat-enech","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी दरकने से आठ घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी दरकने से आठ घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट एनएच
Fri, 05 Jul 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-घाट एनएच में आया मलबा और जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को आठ घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। धूल भरी सड़क पर हजारों यात्रियों को भूखे-प्यासे रहकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। बसों और जीपों में सफर कर रहे महिला और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल भी सात घंटे जाम में फंसे रहे।
पिथौरागढ़-घाट के बीच में बारहमासी सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह घाट से दो किलोमीटर ऊपर पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से हजारों टन मलबा और बोल्डर सड़क पर गिर गए। इसके बाद मशीनों से एनएच को खोलने का काम शुरू हुआ लेकिन बार-बार मलबा आने से काम प्रभावित होता रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहन घाट पुल से पहले ही रोक दिए गए।
दोनों ओर लगभग चार-चार किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ लौट रहे डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल भी जाम में फंस गए। सड़क खुलने में हो रही देरी को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे को फोन से मलबा हटाने के लिए अधिक मशीनें लगाने को कहा।