फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Outrage over denial of permission to visit Old Lipu Pass

Pithoragarh News: ओल्ड लिपुपास जाने की अनुमति नहीं मिलने से आक्रोश

Thu, 18 Jun 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Outrage over denial of permission to visit Old Lipu Pass
धारचूला। आदि कैलाश टैक्सी यूनियन ने यात्रियों और वाहन चालकों को ओल्ड लिपुपास तक जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीएम आशीष जोशी से इस मामले में उचित निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल ने कहा कि कई यात्री ओल्ड लिपुपास से कैलाश दर्शन करने की इच्छा जता रहे हैं, लेकिन सेना की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे इससे वंचित हो रहे हैं। उन्होंने यात्रियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन और सेना के बीच समन्वय बनाकर ओल्ड लिपुपास तक जाने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

चीन सीमा से लगे ओल्ड लिपुपास क्षेत्र सेना के नियंत्रण में है। यहां आवाजाही के लिए सेना की अनुमति आवश्यक होती है। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सेना और आईटीबीपी आपसी समन्वय से इसके लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed