फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to the crusher plant being set up in Rivaldhar

Pithoragarh News: रिवालधार में लगाए जा रहे क्रशर प्लांट का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the crusher plant being set up in Rivaldhar
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे सेरासुराईधार के ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के सेरासुराईधार के ग्रामीणों ने रिवालधार में लगाए जा रहे क्रशर प्लांट का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर क्रशर प्लांट जबरन लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेरासुराईधार के ग्रामीण बुधवार को प्रधान चरण सिंह पापड़ा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि गांव के रिवालधार तोक में क्रशर प्लांट लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही भूस्खलन के कारण कई परिवारों को गांव छोड़कर जाना पड़ा है। क्रशर प्लांट लगने से गांव आपदाग्रस्त हो जाएगा और गांव रहने योग्य नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन

प्लांट के पास से लगी भूमि पर ग्रामीण कृषि कार्य करते हैं। गांव में छह हेक्टेयर भूमि पर चायपत्ती का बगीचा है। क्रशर प्लांट लगने से गांव को काफी नुकसान होगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से लगे जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के पशु, पक्षी रहते हैं। यदि प्लांट लगा तो पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने गांव में क्रशर प्लांट नहीं लगाने की मांग की। इस दौरान भूपाल सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, हरीश राम, दुर्गा राम, मोहन राम आदि ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed