फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Open weather after snowfall in high Himalayan regions

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद खुला मौसम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Open weather after snowfall in high Himalayan regions
पिथौरागढ़ में मौसम खुलने के बाद इस तरह सुंदर नजारा देखा गया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में कई दिनों तक मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम के साफ होने के बाद मुनस्यारी क्षेत्र में बढ़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम के खुलने के बाद बाजार में भी रौनक रही।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागिनधूरा सहित कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिन में धूप खिलने से हिमालय की चोटियां सफेद बर्फ की चादर से ढकी नजर आईं। बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मुनस्यारी के खलिया, भुजानी, कालामुनी में आ रहे हैं। बर्फबारी के बाद का नजारा पर्यटकों को काफी लुभा रहा है। इससे होटल व्यवसायियों का चेहरे खिले हैं। मौसम खुलने के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री दर्ज किया गया। धारचूला ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, व्यास, चौंदास घाटी में जमकर हिमपात हुआ है। बीआरओ भारी बर्फबारी के बंद सड़कों को खोलने का प्रयास कर रही है। पिथौरागढ़ में मौसम खुलने बाद अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के साफ रहने से पिथौरागढ़ शहर में भी एक सप्ताह बाद चहल-पहल देखी गई। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed