फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One leopard caught in a cage, the other ran after the bike riders

एक तेंदुआ पिंजरे में कैद, दूसरा बाइक सवार युवकों के पीछे दौड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
One leopard caught  in a cage, the other ran after the bike riders
पिथौरागढ़ में पाटा क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में कैद तेंदुआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बजेटी के पाटा में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत के बाद लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया है। हालांकि क्षेत्र में अभी भी तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तेंदुए ने मंगलवार सुबह बाइक पर घर जा रहे युवकों का पीछा किया।
विज्ञापन

रविवार को बजेटी के पाटा में तेंदुआ आठ वर्षीय मानसी को घर से उठाकर ले गया। उसका सोमवार सुबह झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए के आवाजाही वाले स्थान पर पिंजरा लगाया था। सोमवार रात पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। स्थानीय बहादुर प्रसाद के सीसीटीवी कैमरे में दो-दो तेंदुए लगातार आवाजाही करते हुए उनके घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। वन रेंजर जोशी ने बताया तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। उसे अल्मोड़ा या रामनगर भेजा जाएगा। तेंदुए की उम्र सा से आठ साल बताई जा रही है।
विज्ञापन

इधर मंगलवार सुबह एसआईटी में कार्यरत बड़ौली निवासी जर्नादन भट्ट, नरेंद्र भट्ट बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान पौंण-बड़ौली खेल मैदान के पास घात लगाए एक तेंदुए ने उनका कुछ दूरी तक पीछा किया। तेंदुए को पीछे आता देख उन्होंने बाइक तेज भगानी शुरू कर दी। तेंदुए के रुक जाने से दोनों बाल-बाल बच गए। लगातार तेंदुओं के नजर आने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed