फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One and a half year old child dies after pomegranate seeds get stuck in his throat

Pithoragarh News: अनार के दाने गले में फंसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Thu, 12 Mar 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old child dies after pomegranate seeds get stuck in his throat
खटीमा/ पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में सेल गांव के एक परिवार के डेढ़ साल के बच्चे की अनार के दाने गले में फंसने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सेल गांव निवासी त्रिभुवन बिष्ट परिवार के साथ खटीमा के खेतलसंडा खाम में रहते हैं। बीते बुधवार को पारिवारिक सदस्यों ने उनके डेढ़ साल के बेटे कुणाल को खाने के लिए कटोरी में अनार के दाने दिए। अचानक अनार के दाने उसके गले में फंस गए जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर खटीमा अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बच्चे के शव को उसके पैतृक गांव लाया गया। पंचेश्वर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed