फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On Jhulapul, the citizens of both countries were stopped from movement,

झूलापुल पर दोनों देशों के नागरिकों को आवाजाही से रोका,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
On Jhulapul, the citizens of both countries were stopped from movement,
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर नेपाल से आने वालों को कोरोना की बिना निगेटिव रिपोर्ट के नहीं आने दिया गया। इसके चलते जरूरी काम से भारत और नेपाल आने वाले लोगों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को कोविड 19 के चलते झूलापुल पर बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी नहीं आने दिया गया। इसके कारण नेपाल से भारत आने वाले नेपाली नागरिक निराश होकर वापस लौटे। नेपाली नागरिकों का कहना है कि या तो पुल को स्पष्ट तौर पर बंद कर देना चाहिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से धारचूला में रिश्तेदारों से मिलने, शादी-समारोह से आने वाले लोग दार्चुला न पहुंचे। इस प्रकार के असमंजस से नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसएसबी इंस्पेक्टर मान सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार नेपाल क्षेत्र से भारतीय लोगों को भी भारत में प्रवेश करने से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य है। बिना रिपोर्ट आवाजाही करने की अनुमति नहीं है। लोगों को किसी भी प्रकार से भारतीय क्षेत्र में आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed