फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On 11 of the State Bank ATM in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में स्टेट बैंक के 11 एटीएम चालू

Thu, 24 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
On 11 of the State Bank ATM in Pithoragarh
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक की शाखा में सामान्य कामकाज में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय में स्टेट बैंक के 13 में से 11 एटीएम चालू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को एटीएम से पैसा निकलने से लोगों को खासी राहत मिली है। यह बात अलग है कि अभी एटीएम से मात्र दो हजार रुपए ही निकल रहे हैं। वैसे रिजर्व बैंक ने एटीएम से 2500 रुपए तक निकालने की छूट तो दे रखी है, लेकिन अब तक 500 का नया नोट नहीं आने से सिर्फ दो हजार रुपए ही निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों की भीड़ कम होने से अब बैंकों में सामान्य कामकाज होने लगा है। चेक से भुगतान और काउंटर से निकासी का काम तेजी से चल रहा है। सिर्फ पासबुकों में एंट्री अभी नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को बैंकों में भीड़ काफी रही। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिनों में स्थिति और सामान्य हो जाएगी। इस बीच स्टेट बैंक ने जिले की सभी बड़ी बैंक शाखाओं को पर्याप्त मात्रा में नगदी भेज दी है।
विज्ञापन


एसबीआई की मुख्य शाखा के अलावा डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला अब कैश की कोई कमी नहीं है। स्टेट बैंक ने अपनी सभी 30 शाखाओं, 18 राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघरों को भी कैश भेज दिया है। एसबीआई के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि नए नोटों की एक खेप और आ जाए तो हालात बिल्कुल ही सामान्य हो जाएंगे। अभी बाजार से बैंकों में रुपया जमा नहीं हो पा रहा है। एसबीआई के उपशाखा प्रबंधक मोहन सिंह तितियाल ने बताया कि एसबीआई की सभी शाखाओं में चेक क्लीयेरिंस, पेंशन वाले खातों में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने संबंधी सभी काम होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई मुख्य शाखा के कैश अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि बाजार से पहले की तरह 50 और 100 के नोट जमा होने आते रहें तो स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने नोटों को एक्सचेंज करने वालों की संख्या बहुत कम है। लोग अपने खाते में पुराने नोट जमा करने के बाद पैसे निकाल रहे हैं।

पांच सौ का नोट आने में अभी देरी
पांच सौ का नया नोट यहां आने में अभी देरी है। जब तक 500 का नया नोट नहीं आ जाता, तब तक लोगों को दो हजार का नोट चलाने में दिक्कत आ रही है। छोटी करेंसी की समस्या अभी बनी है। व्यापारी यदि बैंक में छोटी करेंसी जमा करने लग जाएं तो वह लोगों को मिलने लग जाएगी। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि 500 के नए नोट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।


विवाह के लिए रुपए मिलने में अड़चन
विवाह के लिए बैंकों से रुपए मिलने में अड़चन बनी हुई है। विवाह के लिए ढाई लाख रुपए की राशि निकालने के लिए रिजर्व बैंक ने कड़े नियम बना दिए हैं। इन शर्तों को पूरा कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो रहा है। शर्तें ज्यादा कठिन होने के कारण लोगों ने विवाह के लिए धनराशि मांगने वाला आवेदन देना ही बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed