{"_id":"6af5f9bc9c12ad8ee30eccff","slug":"old-buses-are-being-kept-on-the-road-through-makeshift-repairs-leaving-passengers-in-distress-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-148837-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ठोक-पीटकर पुरानी बसों को दौड़ाया जा रहा सड़कों पर, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ठोक-पीटकर पुरानी बसों को दौड़ाया जा रहा सड़कों पर, यात्री परेशान
Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बसों की कमी के बीच पिथौरागढ़ डिपो की लगभग 12 बसें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं, जिन्हें ठोक-पीटकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है और यात्री इन खटारा बसों में सफर करने को मजबूर हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्र में चलने के मानक पूरे कर चुकीं करीब आठ बसें अब भी विभिन्न रूट पर चलाई जा रही हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है।
एक समय डिपो के पास 80 बसों का बेड़ा था जो घटकर अब 58 रह गया है। इनमें 20 बस पुरानी हैं। किसी का शीशा टूटा है तो किसी की क्षतिग्रस्त बॉडी से सर्द हवा भीतर घुसती है और यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर होते हैं। कुछ बसों में टूटे शीशे की जगह को टिन डालकर ढका गया है। ऐसे में यात्री जरूरत के वक्त खिड़की भी नहीं खोल सकते।
डिपो की 20 पुरानी बसों में से लगभग आठ बसें पहाड़ में चलने के मानक पूरे करने के बावजूद मैदानी क्षेत्र में नहीं भेजी जा रही हैं, जिससे यात्री सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी हो रही है। शेष पुरानी बसें भी किसी तरह ठोक-पीटकर मार्गों पर चलाई जा रही हैं। डिपो को वर्तमान में कम से कम 20 नई बसों की आवश्यकता है। नई बसें मिलने पर विभिन्न बंद मार्गों पर भी सार्वजनिक परिवहन सुविधा शुरू हो सकेगी और यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
..............
निगम मुख्यालय पहुंची नई बसें, डिपो और यात्रियों को है इंतजार
निगम मुख्यालय देहरादून में नई बसें आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने बसों को हरी झंडी भी दिखा दी है, लेकिन नई बसें डिपो को कब और कितनी आवंटित होंगी कहा नहीं जा सकता। नई बसों के अभाव में पिथौरागढ़ डिपो में बसों का सुचारु संचालन चुनौती बना हुआ है। बसों की कमी से कुछ रूटों पर संचालन नियमित नहीं है तो कुछ मार्गों पर संचालन एकदम ठप है, जबकि बेहतर बसों और नियमित संचालन के लिए यात्री तरस रहे हैं।
देहरादून जा रही बस का गुरना में ब्रेक डाउन, दूसरी बस से भेजे यात्री
पिथौरागढ़ से देहरादून जा रही रोडवेज बस यूके 07 पीए 4271 का बृहस्पतिवार को गुरना में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण त्योहार मनाकर लौट रहे प्रवासियों और अन्य यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। रास्ते में बस खराब होने से ठंड के मौसम में यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। काफी देर इंतजार के बाद दूसरी बस यूके 07 पी 4277 से मौके पर भेजकर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
.............
डिपो को नई बसें इसी महीने मिलने की संभावना है। नई बसें उपलब्ध होने से विभिन्न रूट पर बस संचालन बेहतर होगा और कई समस्याएं दूर होंगी। -आरएस कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो