फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Oh Baba Mostiya, I have come to your shrine

Pithoragarh News: ओ बाबा मोस्टिया आयूं तेरा थान हो...

Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Oh Baba Mostiya, I have come to your shrine
पिथौरागढ़। सोर घाटी के प्रसिद्ध मोस्टमानू मेला में चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायकों ने मोस्टा देवता को भजन समर्पित कर माहौल भक्तिमय बना दिया। वहीं उन्होंने कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मलय आर्या के भजन से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। उन्होंने ओ बाबा मोस्टिया आयूं तेरा थान हो भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके बाद प्रसिद्ध लोकगायक स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने देवी बाराही, मेरी सेवा लिया भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने कैले बजा मुरूली गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। लोक गायिका संगीता रोडियाल ने पहाड़ छुटी ग्यो गीत गाकर लोगों को पलायन का दर्द समझाया। कमल नयन ने ओ नंदा सुनंदा दू दैणि है जाए भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। उन्होंने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रविंद्र बिष्ट मालदार, भुवन पांडे, बलवंत सिंह, गिरीश बम आदि मौजूद रहे। मेला संयोजक विरेंद्र सिंह बोहरा ने अतिथियों को सम्मानित कर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed