फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Offered Namaz and wished for peace and prosperity in the country.

Pithoragarh News: नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की

Tue, 18 Jun 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Offered Namaz and wished for peace and prosperity in the country.
पिथौरागढ़। जिले में सोमवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह मैदान और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। ईदगाह मैदान में सुबह आठ बजे नमाज अदाकर देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

ईदगाह मैदान में मौलवी मुफ्ती मुहम्मद तकसीर रजा कादिर ने नमाज अदा कराई। इधर, पुरानी बाजा स्थित जामा मस्जिद में ताहिर हुसैन हाफिज ने नमाज अदा कराई। इस दौरान घरों में कुर्बानियां दी गई। इमामबाड़ा लिंठ्यूड़ा में अंजुमन-ए-इमामिया में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। मौलाना मुशर्रफ हुसैन ने नमाज अता कराई। इस मौके पर अंजुमने इमामिया के अध्यक्ष शेर खान, अहमद अली, सुल्तान खान, मोहसिन खान, हबीब अली खान, फिरोज खान, मुजफ्फर अली, अयूब खान, सलमान खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाया त्योहार

चंपावत/लोहाघाट। क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। चंपावत मुख्यालय में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। लोहाघाट में मदीना मस्जिद कोलीढेक में इमाम मोहम्मद शाकिर रजा, अफजाल अहमद के दौलत खाने में मोहम्मद रहमत, ईदगाह मैदान में इमाम जिया उल मुस्तफा, हुसैनी मस्जिद खूना मलक में इमाम गुलाम रसूल ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद-अल-अजहा पर एक-दूसरे को दी बधाई

टनकपुर(चंपावत)। ईद-उल-अजहा पर सोमवार को मुस्लिम समाज के लोग तीनों मस्जिदों में पहुंचे। क्षेत्र की पुरानी जामा मस्जिद में इमाम एजाज अहमद, नई जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद शाकिर और मनिहारगोठ मस्जिद में इमाम अंसार अहमद ने नमाज अदा कराई। जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

ईद पर लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी

बनबसा (चंपावत)। ईद पर बनबसा बस अड्डे के समीप स्थित नूरी मुस्तफा मस्जिद में मौलाना शमशाद अहमद और केनाल स्थित नूरूलहुआ मस्जिद में मौलान जाकिर हुसैन ने नमाज पढ़वाई। ईद के मुबारक मौके पर लोगों ने खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed