फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ODF Plus For Clean Pithauragarh

पिथौरागढ़ पालिका ओडीएफ प्लस घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
ODF Plus For Clean Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर पालिका पिथौरागढ़ ओडीएफ प्लस बन गई है। देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत मिशन शहरी दो के तहत नगर पालिका को यह दर्जा मिला है। एक से 10 मार्च तक किए गए निरीक्षण में नगरपालिका के किसी भी वार्ड में खुले में मल बहाने के प्रमाण नहीं मिले। इसी आधार पर टीम ने पालिका को ओडीएफ प्लस घोषित किया। इससे पालिका प्रबंधन में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने तीसरे पक्ष के जरिये एक निरीक्षण कराया। इस दौरान टीम को पालिका के क्षेत्राधिकार में मानव मल खुले में होने का कोई भी सबूत नहीं मिला। इससे पालिका को 200 अंकों का अतिरिक्त लाभ मिला। ओडीएफ प्लस का प्रमाणपत्र मिला। इससे पालिका की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार की उम्मीद है। इसके लिए पालिका ने कई उपाय किए हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह नगरवासियों के सहयोग से ही यह यह उपलब्धि मिल सकी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया कि इस उपलब्धि से स्वच्छता में पालिका की रैंकिंग काफी सुधरेगी। आगे और प्रभावी तरीके से काम करने के लिए सभी का आत्मविश्वास बढ़ा है। स्वच्छता में और बेहतर काम होगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्य शाहनवाज, विकास कुमार, रोहित पांडे, महेंद्र बिष्ट समेत सभी पर्यावरण मित्रों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed