{"_id":"67a257c056866f9f930f93ee","slug":"oath-administered-in-hokra-temple-not-to-set-fire-to-forests-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123503-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: होकरा मंदिर में वनों में आग नहीं लगाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: होकरा मंदिर में वनों में आग नहीं लगाने की दिलाई शपथ
Tue, 04 Feb 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मां हुंकारा देवी मंदिर होकरा में चल रही भागवत कथा में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के लोगों को वनों को आग से बचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान गोष्ठी में आग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।
वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी विजय कुमार भट्ट के नेतृत्व में टीम कथा में पहुंची। कथा श्रवण के बाद भट्ट ने वहां मौजूद लोगों के साथ गोष्ठी में कहा कि वनों में लगने वाली आग से प्रतिवर्ष बहुमूल्य वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचता है। इस दौरान लोगों ने मां होकरा को साक्षी मानकर वनों में आग नहीं लगाने की शपथ ली। यहां पूरन सिंह मेहता, हरक सिंह, लाल सिंह, गंगा सिंह, लक्ष्मण सिंह, धन सिंह, त्रिलोक सिंह, हरमल सिंह, दरपान सिंह मौजूद रहे।