{"_id":"5d1653df8ebc3e3c8653c28f","slug":"nsui-performs-protest-against-transfer-of-professors","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों के स्थानांतरण के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों के स्थानांतरण के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Fri, 28 Jun 2019 11:22 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला /ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला /ब्यूराे/पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ से प्राध्यापकों का स्थानांतरण करने से एनएसयूूआई भड़क गई। एनएसयूआई ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती, पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र संघ का धरना जारी रहा।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय में तमाम समस्याएं व्याप्त हैं। विश्वविद्यालय और सरकार इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। रिक्त प्राध्यापकों के पदों को भरने के बजाय यहां से स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इस बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्र नेता जगदीश पांडेय, नीरज मेहता ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता राहुल धामी, विवेक पंत, सूरज ठकुराठी, नितिन रावत, छात्र नेता आशीष सुरकाली, नीरज मेहता, जगदीश पांडे शामिल रहे।
उधर महाविद्यालय में शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने धरना दिया। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है। पुस्तकों के अभाव में गरीब छात्र-छात्राओं को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा।