फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NSUI expressed displeasure over increase in petrol and diesel prices

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
NSUI expressed displeasure over increase in petrol and diesel prices
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से एनएसयूआई में भारी गुस्सा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी ने कहा कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान है। कहा कि कारोना महामारी के कारण जहां एक ओर देश स्वास्थ्य सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा है वहीं मोदी सरकार तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर जनता पर और अधिक दबाव डाल रही है। तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई भी बढ़ेगी। जिसका सीधा असर गरीब जनता पर पड़ेगा। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने सरकार से तेलों में की गई बढ़ोत्तरी को शीघ्र वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में जिला उपाध्यक्ष रोहित बोनाल, शुभम कापड़ी, रघु वल्दिया, सोनू वल्दिया, सांस्कृतिक सचिव बबलू प्रसाद आदि शामिल थे। फोटो ..........
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed