{"_id":"5a6dfc564f1c1b7d268b7041","slug":"nsui-blasts-state-government-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
विधायक-सीडीओ विवाद पर मुनस्यारी में पुतला दहन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विधायक हरीश धामी और सीडीओ वंदना के बीच शनिवार को पिथौरागढ़ में हुए विवाद से नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को शास्त्री चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर विपक्षी विधायकों को अपने अधिकारियों के माध्यम से गलत व्यवहार करा रही है। एनएसयूआई की मांग है कि सीडीओ का जिले से स्थानांतरण किया जाए और विधायक को समुचित सम्मान न देने के मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन
एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक निर्वाचित विधायक के साथ अधिकारियों का ऐसा व्यवहार कतई गलत है। सरकार को ऐसे मामले का संज्ञान लेना चाहिए। पुतला दहन के समय छात्रसंघ महासचिव राजेंद्र प्रसाद, छात्रनेता सुरेंद्र पाना, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, देवराज सिंह, भगवान सिंह, गोविंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
भाजपा शासन में गलत तरीके से भुगतान नहीं होंगे
पिथौरागढ़। विधायक और सीडीओ के बीच हुए विवाद पर भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा शासन में गलत तरीके से भुगतान नहीं होगा। यदि किसी अधिकारी पर भुगतान के लिए दबाव डाला गया तो भाजपा इसका विरोध करेगी और अधिकारियों के साथ खड़े हो जाएगी। मर्तोलिया ने कहा कि अब विधायक निधि से हो रहे कामों का सत्यापन प्रशासन के साथ भाजपा की बूथ कमेटी भी करेगी। उन्होंने कहा कि ईमानदार और साहसी सीडीओ वंदना को भाजपा सम्मानित करेगी।
विज्ञापन