फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now vehicles will be able to go directly to Adi Kailash Pithoragarh

Adi Kailash Yatra: अब सीधे आदि कैलाश जा सकेंगे वाहन, गाड़ियों को रोकने वालों पर होगी कार्रवाई; जानिए खास खबर

Tue, 18 Jun 2024 03:36 PM IST
हीरा मेहरा दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:36 PM IST
सार

आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के टैक्सी वाहन सीधे आदि कैलाश और ओम पर्वत जा सकते हैं।

विज्ञापन
Now vehicles will be able to go directly to Adi Kailash Pithoragarh
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के टैक्सी वाहन सीधे आदि कैलाश और ओम पर्वत जा सकते हैं। इसके लिए डीएम ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी वाहन रोकने वालों और अभद्रता करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद सीमांत में पर्यटन गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। अभी तक 15 हजार से अधिक यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आदि कैलाश आने वाले टैक्सी वाहनों को पहले स्थानीय टैक्सी चालक धारचूला में रोक देते थे। इसके बाद उनको अपने वाहनों से आदि कैलाश और ओम पर्वत ले जाते थे, लेकिन अब यह टैक्सी चालक देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले वाहनों को नहीं रोक सकेंगे। इसके लिए डीएम रीना जोशी ने एसडीएम धारचूला और एआरटीओ के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले टैक्सी चालकों के साथ हो रही अभद्रता और उनके वाहनों को रोकने वालों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

दारमा घाटी भी हुई पर्यटकों से गुलजार
दारमा घाटी भी पर्यटकों से गुलजार है। यहां पंचाचूली बेस कैंप देखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय होम स्टे संचालक और होटल संचालक खुश हैं। दांतू गांव के पूर्व प्रधान नंदन दताल का कहना है कि अभी और पर्यटक बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के किसी भी हिस्से टैक्सी वाहन सीधे आदि कैलाश और ओम पर्वत जा सकते हैं। उनके वाहनों को रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed