फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now the credit card will get water

अब क्रेडिट कार्ड से भी मिलेगा पानी

Fri, 11 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Fri, 11 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now the credit card will get water
पिथौरागढ़ के रोडवेज स्टेशन में लगा पानी का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
 रोडवेज बस स्टेशन पर लगाए गए वाटर एटीएम से अब क्रेडिट कार्ड के जरिये भी पानी मिलेगा। कार्ड हासिल कर उपभोक्ता एटीएम से मन मुताबिक पानी ले सकेंगे। जल संस्थान ने दिल्ली की तर्ज पर यहां क्रेडिट कार्ड से पानी बांटने की योजना बनाई है। इससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा।    
विज्ञापन

    
जिला प्रशासन ने रोडवेज परिसर में पेयजल समस्या को देखते हुए 3.44 लाख की लागत से वाटर एटीएम लगाया है। इस वाटर एटीएम से एक और पांच रुपये मेें पानी मिलेगा। एटीएम में एक रुपये का सिक्का डालकर तीन सौ एमएल यानी लगभग एक गिलास जबकि पांच रुपये में एक लीटर पानी लिया जा सकता है। इस बीच जल संस्थान ने दिल्ली की तर्ज पर क्रेडिट कार्ड के जरिये भी पानी देने की योजना बनाई है। उपभोक्ता अपनी इच्छानुसार कार्ड को धनराशि से रिफिल कराकर पानी ले सकते हैं। एक और पांच रुपये में यात्री अपनी प्यास बुझा सकते हैं। जबकि क्रेडिट कार्ड की योजना से क्षेत्रवासी पेयजल की जरूरत पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एटीएम के जरिये पांच से 10 और 20 लीटर तक पेयजल लिया जा सकता है। जल संस्थान के ईई विशाल कुुमार ने बताया कि वाटर एटीएम की कंपनी के इंजीनियर जल्द ही एटीएम में इस फीचर को इंस्टॉल करेंगे। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के जरिये आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय निवासी भी लाभ उठा सकते हैं। रोडवेज परिसर के आसपास लगातार पेयजल की उपलब्धता बनी रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल मंत्री करेंगे उद्घाटन
रोडवेज में वाटर एटीएम की योजना का पेयजल मंत्री प्रकाश पंत उद्घाटन करेंगे। जल संस्थान एक सप्ताह के भीतर योजना से आपूर्ति की उम्मीद जता रहा है। हालांकि पिछले दिनों लगाया गया नव निर्मित एटीएम अभी खराब पड़ा है। दरअसल 6 मई को सफल ट्रायल के बाद वाटर एटीएम खराब हो गया था। मशीन सिक्कों को डिटेक्ट नहीं कर पा रही है। मशीन से छेड़छाड़ के बाद एटीएम से आपूर्ति ठप हो गई थी। जल संस्थान मशीन में खराबी का जिम्मेदार छेड़छाड़ को बता रहा है। ईई ने बताया कि कंपनी की तकनीकी टीम दो-तीन दिन के भीतर एटीएम की मरम्मत करेगी। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड का फीचर लगाया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed