फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now the actions of Chinese soldiers were seen across Kevilla

केविला के पार भी देखी गई चीनी सैनिकों की गतिविधियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Now the actions of Chinese soldiers were seen across Kevilla
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। ड्रेगन भारतीय सीमा के पास लगातार अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा रहा है। लद्दाख से लेकर लिपुलेख सीमा तक सैनिकों की तैनाती करने के बाद अब केविला के पार चीनी सैनिकों के जमावड़े की बात सामने आ रही है। सीमा पार हो रही गतिविधियों को देखते हुए लिपुलेख से मिलम तक भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों लद्दाख में बार-बार घुसपैठ की कोशिशों के बीच चीन ने पिथौरागढ़ के लिपुलेख सीमा के पार अपने क्षेत्र में एक हजार सैनिकों की तैनाती कर दी थी। वहीं कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में चीन मिसाइल बेस बनाने की तैयारी भी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र केविला के समीप अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। केविला मिलम से आगे पड़ता है। मुनस्यारी के मिलम के बाद दुंग स्थित है। इसके बाद किंगरी पिंगरी, टोपीढुंगा, सुमानी और लपथल नामक स्थान है। लपथल के बाद केविला आता है।
विज्ञापन

केविला से चीन सीमा की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि केविला के नजदीक चीन ने अपनी सीमा पर सैनिकों की गतिविधियां बढ़ाई हैं। केविला के पार चीन अभी सड़क नहीं बना पाया है। सूत्रों के अनुसार वहां पर चीनी सैनिक याक पर बैठकर गश्त कर रहे हैं। इस सीमा के निकट चीन की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और अधिक चौकन्नी हो गई हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लिपुलेख से लेकर मिलम तक कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed