फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notice to those who filled the form from multiple seats for one post

Pithoragarh News: एक पद के लिए कई सीटों से पर्चा भरने वालों को नोटिस

Tue, 08 Jul 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Notice to those who filled the form from multiple seats for one post
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव में एक पद के लिए कई सीटों से नामांकन कराकर अपनी जीत सुनिश्चित करने का सपना पाल रहे दावेदारों को झटका लगा है। दावेदार एक पद के लिए एक ही सीट से चुनाव लड़ सकेंगे। यदि उन्होंने एक पद के लिए कई सीटों से नामांकन कराया है तो उनका नामांकन निरस्त होगा। नाम वापसी से पहले उन्हें अपनी एक सीट निर्वाचन आयोग के समक्ष घोषित करनी होगी। ऐसा नहीं किया तो उसका सभी सीटों पर दाखिल नामांकन निरस्त होगा और वह चुनाव से पहले ही मैदान से बाहर हो जाएगा। कनालीछीना विकासखंड में बीडीसी के ऐसे चार दावेदारों को नोटिस जारी किया गया है। अन्य विकासखंडों में नामांकन पत्रों की जांच के बाद ऐसे नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य जारी है। सीमांत जिले में ऐसे कई दावेदार हैं जिन्होंने हर हाल में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कई सीटों से नामांकन पत्र दाखिल किया है। खासकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एक दावेदार ने कई सीटों से नामांकन कराकर चुनावी ताल ठोकी है। अब ऐसे दावेदारों को चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक सीट का चयन करना होगा। एक से अधिक सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दावेदार को नाम वापसी से पहले हर हाल में चुनाव लड़ने वाला एक क्षेत्र चुनना होगा।
विज्ञापन

ऐसा नहीं किया तो उसे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने ऐसे दावेदारों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। कनालीछीना विकासखंड में बीडीसी सदस्य के लिए कई सीटों से नामांकन कराने वाले चार दावेदारों को आयोग ने नोटिस जारी कर सिर्फ एक सीट का चयन करने को कहा है। अन्य विकासखंडों में भी ऐसे कई दावेदार हैं इनकी तस्वीर नामांकन पत्रों की जांच के बाद साफ होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निर्वाचन आयोग के मुताबिक एक पद के लिए एक ही सीट से चुनाव लड़ा जा सकता है। एक से अधिक सीटों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक सीट का चयन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उसका सभी सीटों पर नामांकन रद्द हो सकता है। - खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed