{"_id":"6575fc587b0f958e5207e43e","slug":"notice-given-to-the-person-who-cheated-lakhs-in-jaipur-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7851-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लाखों की ठगी करने वाले को जयपुर जाकर दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लाखों की ठगी करने वाले को जयपुर जाकर दिया नोटिस
Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिचित व्यक्ति का नाम लेकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने जयपुर जाकर नोटिस दिया।
कुमौड़ निवासी उमेद सिंह के पास 22 मार्च को अज्ञात नंबर से काल आई। इसमें फोन करने वाले ने स्वयं को उनकी प्लाटून का बताया। उसने कहा कि किसी परिचित के उपचार के लिए रुपयों की सख्त जरूर जरूरत है और उसके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। इसके बाद उसने उमेद सिंह के खाते में रुपये भेजने की बात कहते हुए उनके फोन पर फर्जी मैसेज भेजा। इसके बाद एक अकाउंट नंबर देते हुए उस नंबर पर रुपये ट्रांसफर करने को कहा। उमेद सिंह ने उसके कहने पर 1.30 लाख रुपये उस खाते में भेज दिए। जब बैलेंस चेक किया तो उनके खाते में कोई रुपये नहीं आए थे। उमेद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जांच कर आरोपी राकेश सैनी और सुनील चौधरी को जयपुर जाकर नोटिस दिया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि यदि आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होंगे तो दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद