फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notice given to the person who broadcasts obscene video of a minor

Pithoragarh News: नाबालिग की अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले को दिया नोटिस

Tue, 25 Jul 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Notice given to the person who broadcasts obscene video of a minor
पिथौरागढ़। नाबालिग की अश्लील वीडियो प्रसारित करने पर एक युवक को पुलिस ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन

28 जून को एसटीएफ देहरादून के माध्यम से पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो पोस्ट की है। सूचना के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 67 बी, आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मामले की विवेचना कर रहे मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ लाकर धारा- 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। आरोपी को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत दी गई। संवाद

..............
सड़क पर गिरा पर्स लौटाया

पिथौरागढ़। टकाना निवासी युवक चंदन वर्मा ने सड़क पर गिरा हुआ संबंधित व्यक्ति को पुलिस के माध्यम से वापस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी ने महिला गंगा देवी निवासी पांगला को पर्स वापस लौटाया। महिला ने इसके लिए चंदन और पुलिस का आभार प्रकट किया। इधर, बालेश्वर महादेव मंदिर थल भागवत पुराण कथा के पहले दिन शिखा चंद की स्कूटी की चाबी खो गई थी। ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल चालक जगदीश मारकूना ने स्कूटी की चाबी ढूंढकर महिला को सौंपी। संवाद
विज्ञापन

.......
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। स्कूटी में अवैध कच्ची शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को बलुवाकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज किया। थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने ढुंगातोली में चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या यूके 05सी 8522 से वाहन चालक अमर सिंह निवासी घाटीबगड़ को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
दो वारंटी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ चंचल शर्मा के नेतृत्व में एसआई दिनेश चंद्र सिंह ने धारा- 352/506/452 के गैर जमानती वारंटी उपदेश कुमार निवासी महादेव धारा डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ हाल निवासी रई को गिरफ्तार किया। इस दौरान धारा- 138एनआई एक्ट में विक्रम प्रसाद निवासी बजेटी को गिरफ्तार किया। संवाद
---
58 बाहरी लोगों का सत्यापन

पिथौरागढ़। पुलिस ने अभियान चलाकर 58 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि जिले में मजदूर, बाहरी व्यक्ति, फड़-फेरी, रेड़ी, ठेले लगाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। बिना सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
धोखे से दूसरे ग्रामीण की दुधारू गाय ले गई महिला

बनबसा (चंपावत)। बीते शनिवार को फागपुर निवासी मधुसूदन गुप्ता की दुधारू गाय घर नही लौटी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किसी ने एक अज्ञात महिला को उनकी जैसी गाय फागपुर वाल्मीकि मंदिर के निकट वाहन में रखते हुए देखा। एनएच पर एक होटल के सीसीटीवी कैमरे मेंं दिखे गाय ले जा रहे वाहन स्वामी को पुलिस ने बुलाया। एक महिला ने गलती से अपनी लापता गाय समझकर ले जाना बताया। महिला ने गाय उसके मूल स्वामी को लौटा दी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आपसी समझौते के चलते केस दर्ज नहीं किया गया। संवाद


टनकपुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर आज

टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा के दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने को अब हर माह चौथे बुधवार को उप जिला अस्पताल टनकपुर में शिविर आयोजित होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में 26 जुलाई को उप जिला अस्पताल टनकपुर में यह शिविर आयोजित होगा। जिसमें अस्थिरोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed