फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not to mention the fierce block key

तवज्जो नहीं देने से भड़के ब्लॉक प्रमुख

Fri, 28 Aug 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत।
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत। Updated Fri, 28 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

जिला योजना के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक का जिले के कई ब्लॉक प्रमुखों ने बहिष्कार कर दिया। नाराज ब्लॉक प्रमुखों ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि जिला योजना में शामिल करने वाले प्रस्ताव ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से भी लिए जाने चाहिए, लेकिन आज की बैठक में ब्लॉक प्रमुखों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और मंत्री ने ब्लॉक प्रमुखों के प्रस्तावों को शामिल करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे से विकास भवन सभागार में जिला योजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल बैठक में मौजूद थे। जब प्रस्तावों को शामिल करने की बात आई तो कुछ ब्लॉक प्रमुख अपने ब्लॉकों के प्रस्ताव शामिल करने के लिए खड़े हुए। इतने में मंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया कि ब्लॉक प्रमुखों के प्रस्ताव जिला योजना में शामिल नहीं किए जा सकते। इसके बजाए जिला योजना समिति की ओर से दिए जाने वाले प्रस्तावों पर ही गौर किया जाएगा। इतना सुनते ही ब्लॉक प्रमुख बैठक छोड़कर हाल से बाहर निकल आए। धारचूला के ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, कनालीछीना के प्रशांत भंडारी, बेड़ीनाग की रेखा भंडारी, गंगोलीहाट की गंगा बिष्ट, विण की दीपिका बोहरा ने कहा कि जिला योजना के प्रस्तावों को शामिल करते वक्त पंचायतीराज व्यवस्था का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाद में मंत्री ने ब्लॉक प्रमुखों को मनाने का प्रयास किया और भविष्य में ब्लॉक प्रमुखों की ओर से आने वाले प्रस्तावों को शामिल करने का आश्वासन दिया। इधर, विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार जिला योजना के प्रस्तावों को शामिल करते वक्त निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है। साथ ही पंचायतों की अवहेलना की जा रही है। प्रमुखों के विरोध का उन्होंने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed