फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not even improved after going into PPP mode

पीपीपी मोड में जाने के बाद भी नहीं सुधरी दशा

Wed, 10 Jan 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 10 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Not even improved after going into PPP mode
मुनस्यारी का पीपीपी मोड से संचालित अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

सीमांत तहसील मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शासन ने वर्ष 2014 में पीपीपी मोड के तहत बरेली के गंगाशील नर्सिंग होम के सुपुर्द कर दिया था। इसके पीछे सरकार की यही मंशा थी कि निजी हाथों में जाने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा और यहां के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी, लेकिन समय बीतने के साथ ही अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी सामने आने लगी हैं। यह बात अलग है कि पीपीपी मोड में जाने के बाद अस्पताल में उपकरणों की व्यवस्था तो हो गई, लेकिन विशेषज्ञों के नहीं होने से इन उपकरणों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल को पीपीपी मोड में सौंपने से पहले इस अस्पताल में दो महिला डॉक्टर, दो एमबीबीएस डॉक्टर और एक होम्योपैथी डॉक्टर तैनात थे। उस समय अस्पताल में किसी प्रकार की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे नहीं हो पाते थे। इतना जरूर था कि अस्पताल में हर समय डॉक्टर मौजूद रहते थे। व्यवस्था में सुधार के नाम पर अस्पताल पीपीपी मोड में तो चला गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन मानक के अनुसार डॉक्टरों की तैनाती नहीं कर पाया है। पीपीपी मोड में जब अस्पताल सौंपा गया तब यह तय हुआ था कि अस्पताल में 12 डॉक्टर तैनात रहेंगे, लेकिन इस मानक को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


अस्पताल में इस समय हड्डी रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक और आपातकालीन डॉक्टर तैनात हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ईएनटी, बाल रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद खाली हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाई, लेकिन इसका असर किसी पर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में तय होगा अस्पताल का भविष्य
मुनस्यारी के पीपीपी मोड अस्पताल का अनुबंध मार्च 2018 में समाप्त हो जाएगा। उसके बाद इस अस्पताल का संचालन पीपीपी मोड से होगा या फिर सरकार इसका संचालन अपने तरीके से करेगी, यह बाद में तय होगा। लोग भी इस समय इसी अनिश्चय की स्थिति में हैं। सीमांत की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार क्या विकल्प तय करेगी यह किसी की जानकारी में नहीं है।


एक बार पीपीपी मोड से हटने की बात उठी थी
कांग्रेस शासनकाल में पिछले साल मुनस्यारी अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की बात सामने आई थी। तब सरकार ने लोहाघाट के अस्पताल को तो पीपीपी मोड से अलग कर दिया था, लेकिन मुनस्यारी का फैसला नहीं हो पाया। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग कर चुके हैं। उक्रांद ने तो कई बार इस मुद्दे पर आंदोलन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed