फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Water in Didihat

23 करोड़ की योजना के बाद भी प्यासे रहेंगे 20 से अधिक परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
No Water in Didihat
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में करोड़ों की लागत से पेयजल योजना बनने के बाद भी छनपट्टा तोक के 20 से अधिक परिवार प्यासे रहेंगे। इन परिवारों को प्यास बुझाने के लिए नौले, धारों का ही सहारा लेना पड़ेगा। डीडीहाट के वैकुंठधाम को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

डीडीहाट के लिए थल स्थित रामगंगा नदी से 23 करोड़ की लागत से नई पेयजल योजना बन रही है। यह योजना वर्ष 2011 में तत्कालीन पेयजल मंत्री स्व. प्रकाश पंत के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। डीडीहाट नगर सहित आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए डीडीहाट-सिराकोट मोटर मार्ग में पानी का मुख्य टैंक कांडे गांव के छनपट्टा तोक से नीचे बनाया गया है। यह तोक मुख्य टैंक से नीचे है। इस कारण निर्माणदायी संस्था ने योजना के निर्माण से पहले इस तोक के परिवारों को पानी की आपूर्ति का कोई ध्यान नहीं रखा। यह परिवार आज भी परंपरागत जलस्रोत पर ही निर्भर हैं। ऐसे में करोड़ों की पानी की योजना बनने के बाद भी इस तोक में रहने वाले परिवारों को प्यासा ही रहना पड़ेगा। बैकुंठधाम भी मुख्य टैंक से ऊपर स्थित होने से इस योजना के पानी से लाभान्वित नहीं हो पाएगा। हालांकि विभाग के अधिकारी छनपट्टा तोक में रहने वाले परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इस पेयजल योजना के लिए वर्ष 2011 में ही डीपीआर तैयार हो गई थी। उसी के आधार पर योजना बनाई गई है। इन परिवारों के लिए वैकल्पिक योजना बनाने के लिए उच्चाधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीके पाल, ईई जल निगम डीडीहाट।
छनपट्टा तोक के परिवारों के साथ ही बैकुंठधाम और सिराकोट तक पानी की योजना बनाने के लिए विभाग को निर्देशित किया जाएगा। इसके लिए मुख्य टैंक से पानी लिफ्ट करने के लिए विभाग से वार्ता की जाएगी। सभी ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।
- विशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed