फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Road in Suwa

जो विभाग सड़क न दे उसमें ताले ही ठीक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
No Road in Suwa
धारचूला में सुवा के ग्रामीण लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण के लिए सुवा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लोनिवि कार्यालय में ताले लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं को अमल में न ला पाने वाले विभाग में ताले ही लगने चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा, प्रधान दीपा देवी, पूर्व प्रमुख राधा बिष्ट और पूर्व बीडीसी सदस्य रुकुम बिष्ट के नेतृत्व में सुवा के ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय का घेराव किया। कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुरेश ने कहा कि वर्ष 2013 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की घोषणा के बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान दीपा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी क्षेत्र की आबादी सड़क से नहीं जुड़ पाई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र टेंडर नहीं हुए तो लोनिवि कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी की जाएगी।

प्रदर्शन में वन पंचायत की सरपंच सरिता देवी, खिमली देवी, घाना देवी, संगीता, सीमा, लक्ष्मण बिष्ट, सागर बिष्ट, रवि सुरेंद्र, प्रेम सिंह, दौलत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed