{"_id":"6272c4434336327165431a40","slug":"no-radiologist-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld46156985","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के रेडियोलॉजिस्ट एक माह के अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के रेडियोलॉजिस्ट एक माह के अवकाश पर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ का जिला अस्पताल।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के एक माह के अवकाश पर चले गए हैं। उनका प्रतिस्थानी न होने के कारण सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इससे परेशान मरीजों को निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य निदेशक को पत्र भेजकर समस्या बता दी है।
जिला अस्पताल में रोजाना 30 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं, जो सरकारी दरों में अल्ट्रासाउंड कराते हैं लेकिन यहां कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एनएस गुंज्याल के लंबे अवकाश पर जाने से मरीजों के लिए दिक्कतें हो गई हैं। अस्पताल में अब रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से उन्हें निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर आर्थिक भार पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह बंद हो गई है। ऐसे में मुनस्यारी, गंगोलीहाट, झूलाघाट, डीडीहाट, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, कनालीछीना, नाचनी, बंगापानी आदि क्षेत्रों से पेट, लिवर, हृदय, गुर्दे रोग के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए एक माह तक निजी केंद्रों के भरोसे रहना पड़ेगा। हालांकि महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नियमित रूप से चलता रहेगा। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट सिर्फ गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने के लिए तैनात किए गए हैं। जहां पर विभिन्न ब्लॉकों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड का दिन निर्धारित है।
अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट पूरे माह के अवकाश पर हैं। इस कारण फिलहाल मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य निदेशक को पत्र भेजकर समस्या से अवगत करा दिया है। उन्होंने समाधान के लिए आश्वस्त किया है। - केसी भट्ट, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।