{"_id":"62055c08567d3720cb739a42","slug":"no-phone-network-in-jhulaghat-pithoragarh-news-hld45337200","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट में टेलीफोन का कार्ड फुंकने से लैडलाइन सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट में टेलीफोन का कार्ड फुंकने से लैडलाइन सेवा ठप
विज्ञापन
No Phone Network in Jhulaghat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। टेलीफोन एक्सचेंज का कार्ड फुंकने से सीमांत के झूलाघाट कस्बे की लैंडलाइन सेवा ठप हो गई है। संचार सेवा के ठप होने से सर्वाधिक दिक्कतें एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हो रही है।
झूलाघाट स्थित दूरसंचार विभाग के टेलीफोन एक्सचेंज में चार महीने में दूसरी बार खराबी आ गई है। पहली बार पूरा एक्सचेंज फुंक गया था। इस बार एक्सचेंज का कार्ड फुंकने से सीमांत में 100 से अधिक लैंडलाइन कनेक्शन ठप हो गए हैं।
डेढ़ महीने से एसएसबी के अधिकारी संचार सेवा ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। झूलाघाट के व्यापारी फोन के बिल माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा से दो बार एक्सचेंज आ चुका है। खराब एक्सचेंज आने से दिक्कत हो रही है। एक्सचेंज का कार्ड चेक करने के लिए टीम बलुवाकोट एक्सचेंज गई है। जल्द ही कस्बे की संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी। - हिमांशु रावत, मंडलीय अभियंता दूरसंचार विभाग पिथौरागढ़।