फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Payment in Pithauragarh

बेटे को आईटीआई में प्रवेश दिलाने के लिए की नसबंदी, फरवरी माह से अब तक नहीं मिला पैसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
No Payment in Pithauragarh
पिथौरागढ़। बेटे को आईटीआई में प्रवेश दिलाने के लिए अस्कोट के एक दिव्यांग पिता ने नसबंदी करा दी, लेकिन नौ माह बाद भी स्वास्थ्य विभाग से उन्हें एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकी। इसके लिए दिव्यांग स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटते थक चुका है।
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाकर उनका जीवन खुशहाल बनाने की उम्मीद हर माता-पिता करते हैं। इसी उम्मीद को साकार करने के लिए अस्कोट निवासी दिव्यांग जगदीश सिंह कुंवर ने बेटे गौरव कुंवर को आईटीआई में प्रवेश दिलाया। इसका शुल्क जमा करवाने के लिए 22 फरवरी 2020 में जिला अस्पताल में नसबंदी करवाई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकी है। जगदीश 30 अप्रैल 2018 को पेड़ से चारा काटते समय करंट लगने से घायल हो गए थे। इस हादसे में उन्हें एक पैर गंवाना पड़ा। वह दो साल से प्लास्टिक के पैर और बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब
पिथौरागढ़। जगदीश सिंह कुंवर के परिवार की माली हालत बहुत खराब है। करंट लगने के बाद जगदीश के दिव्यांग होने के कारण उनकी पत्नी मीना कुंवर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। उनका बेटा गौरव कुंवर अस्कोट से आईटीआई कर रहा है और बेटी योगिता 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। जगदीश ने बताया कि उन्हें समाज कल्याण विभाग से एक हजार रुपये की पेंशन मिलती है लेकिन उससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसबंदी की प्रोत्साहन राशि न मिलने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही जरूरी प्रक्रिया पूरी करवा जगदीश सिंह कुंवर को राशि का भुगतान किया जाएगा।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed