{"_id":"6146338d8ebc3e144e5cfc73","slug":"no-parking-in-lohaghat-pithoragarh-news-hld438432879","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन में खड़े बिना नंबर के दोपहिया वाहन में लगाया जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन में खड़े बिना नंबर के दोपहिया वाहन में लगाया जैमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में आए दिन जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिनभर पेट्रोल पंप से लेकर पुलहिंडोला टैक्सी स्टैंड, डाकबंगला रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम से राहत दिलाने की मांग की है।
शनिवार दोपहर पिथौरागढ़ मार्ग पर जाम लगने से सेना सहित कई वाहन जाम में फंस गए। इस कारण व्यापारियों, पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि जाम की समस्या सुलझाने के लिए पुलिस, प्रशासन, टैक्सी यूनियन, व्यापारियों की कई बार बैठकें हो चुकीं हैं लेकिन इन बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन नहीं कराया जाता है। माल वाहक वाहन, ट्रांसपोर्ट के वाहन दिनभर मनमाने तरीके से खड़े रहते हैं।
आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से भी जाम की समस्या बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बाहरी नंबरों के वाहन बाजार में मिलने पर उन पर तो शीघ्र कार्रवाई कर दी जाती है, लेकिन स्थानीय नंबर के वाहनों का चालान कम किया जा रहा है। लोगों ने यातायात नियमों का समान रूप से पालन करवाने की मांग की है। हालांकि एसओ मनीष खत्री का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन में खड़ी मोटरसाइकिल में लगाया जैमर
पिथौरागढ़। नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के ऑनलाइन चालान काटने शुरू कर दिए हैं। बिना नंबर के दोपहिया वाहनों में जैमर लगाया जा रहा है।
नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए उचित स्थान न होना यहां की बड़ी समस्या है। हालांकि अब नगर पालिका ने बहुमंजिली पार्किंग के साथ ही नगर पालिका के पास पार्किंग शुरू कर दी है। जहां पर निर्धारित शुल्क देकर वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इसके बावजूद कई चालक दोपहिया वाहनों को गलियों में रख आते हैं। इससे राहगीरों को असुविधा होती ही है। ग्राहकों को भी दुकान तक पहुंचने के लिए उचित स्थान न मिलने से व्यापारियों को भी नुकसान होता है।
पुलिस ने कई स्थानों पर नो पार्किंग के चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। कुछ लोग ठीक उसी स्थान पर अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इसके खिलाफ यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर चालान चस्पा किए जा रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर रोजाना 35 से 40 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को भी यातायात पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों में चालान चस्पा किए।
इस दौरान नगर पालिका के गेट के पास खड़ी बिना नंबर की मोटरसाइकिल में जैमर लगाया गया। यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि लोगों से अपने वाहनों को पार्किंग स्थलों में ही पार्क करने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद जो लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।