फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Water in Pabhya

पानी के इंतजार में दिन बीते 35, अब तक नहीं बुझी ‘तीस’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
No More Water in Pabhya
पभ्या गाव में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के पभ्या गांव के लोग 35 दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई बार कहने के बावजूद अब तक ग्रामीणों की तीस (प्यास) नहीं बुझ पाई है। नाराज ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में एकत्र हुए ग्रामीणों ने जल संस्थान और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि 35 दिनों से पभ्या के लोग पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान गांव के लिए हर रोज दो घंटे पानी चलाने का झूठा आश्वासन देकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर तुलसी देवी, बसंती देवी, भवानी देवी, चंपा देवी, आनंदी देवी, गीता देवी, मधुली देवी, कौशल्या देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 दिनों से गांव में पेयजल किल्लत बनी हुई है। इसके बाद भी जल संस्थान पेयजल लाइन को ठीक कर पेयजल आपूर्ति के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीण तीन से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पानी लाने को मजबूर हैं।

-बीरेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान पभ्या।
पेयजल किल्लत के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। इसके बाद भी जल संस्थान और शासन-प्रशासन को ग्रामीणों का दर्द नहीं दिख रहा है। शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
- भूपाल सिंह डोबला, पूर्व ग्राम प्रधान पभ्या गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed