{"_id":"6112bd498ebc3e7caa360539","slug":"no-mobile-conectivity-in-rural-munsyari-pithoragarh-news-hld434138273","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के 14 ग्राम पंचायतों के लोगों ने संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के 14 ग्राम पंचायतों के लोगों ने संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
संचार सेवा को ठीक करने की मांग को प्रदर्शन करते मुनस्यारी विकासखंड के 14 ग्राम पंचायतों के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के 14 ग्राम पंचायतों के लोगों ने संचार सेवा की मांग के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मुनस्यारी विकासखंड के 14 ग्राम पंचायत समकोट, लोद, कोटा, मलौन, डुंगरी, सेलमाली, दाखिम, राया बजेता, बांसबगड़, खेतभराड़, गूंटी, धामीगांव और बरा के लोग मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपकर परेशानी बताई।
कहा कि क्षेत्र में ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों के लोग लंबे समय से बेहतर संचार सेवा मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद संचार सेवा सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 15 दिन के भीतर क्षेत्र को संचार सुविधा से जोड़ने और समकोट में लगे बीएसएनएल के टावर को शुरू करने, बजेता और दाखिम में दो नये मोबाइल टावर न लगाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान दाखिम तोती देवी, वीरेंद्र सुमाल, धन सिंह, गणेश राम, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, तारा सिंह, दौलत सिंह आदि रहे।