फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Medical Facility in Chami Bangapani

चामी की पांच हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा विहीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
No Medical Facility in Chami Bangapani
रुकमणी देवी, चामी। - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। चामी क्षेत्र की पांच हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा विहीन है। लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या धारचूला की ही दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

बंगापानी से धारचूला के लिए वाहन से 60 किमी जाना पड़ता है। मेतली, लुमती, जाराजिबली समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए आठ से 15 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है, तब जाकर कहीं वो वाहन से अस्पताल पहुंचते हैं। कई बार गंभीर बीमार या घटना में घायल व्यक्ति अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

खून की जांच के लिए भी धारचूला या पिथौरागढ़ ही जाना पड़ता है। अधिकतर लोग पिथौरागढ़ जाना बेहतर समझते हैं। क्षेत्र में एकमात्र बरम आयुर्वेदिक अस्पताल भी अच्छी स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई गांवों तक तो सड़क ही नहीं है। ऐसे में लोगों को उपचार के लिए पैदल ही सड़क तक आना पड़ता है। - रुकमणी देवी, चामी
स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल हैं। शासन-प्रशासन ने सीमांत के लोगों की चिंता नहीं है। अगर व्यवस्थाएं होतीं तो शायद लोगों केे उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। -देवेंदर प्रसाद, स्थानीय

शासन-प्रशासन, विभाग से लगातार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने की मांग करते आए हैं। भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। - हेमंत प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed