{"_id":"5a846c2b4f1c1bca798b9aab","slug":"no-improvement-of-400-meter-long-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर लंबी सड़क का कोई सुधलेवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर लंबी सड़क का कोई सुधलेवा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
कीचड़ से सनी मदकोट बाजार की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट बाजार से होते हुए खाद्यान्न गोदाम तक बनाई गई 400 मीटर सड़क का अब कोई देखरेख करने वाला नहीं है। 2013 में आई आपदा के समय मुनस्यारी-जौलजीबी राज्यमार्ग का बड़ा हिस्सा बह जाने के बाद इसी सड़क को मुख्य सड़क के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा है, लेकिन सीमा सड़क संगठन इस सड़क को लोनिवि की बताकर मरम्मत का काम नहीं करता। दूसरी तरफ लोनिवि का कहना है कि अब इस सड़क का उपयोग सीमा सड़क संगठन करने लगा है, ऐसे में मरम्मत भी उसी को करनी चाहिए। सड़क के इसी 400 मीटर हिस्से में मदकोट बाजार भी पड़ता है।
विज्ञापन
बारिश के समय कीचड़ से पटने वाली इस सड़क पर सूखे के समय धूल के गुबार उठते रहते हैं। सड़क के किनारे पानी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। कई वर्ष पहले किया गया डामर उखड़ चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। मदकोट बाजार के लोगों के लिए यह सड़क जी का जंजाल बन गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार यह मामला सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन दोनों विभाग सड़क की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश उप्रेती ने सड़क की मरम्मत करने और उसमें डामर बिछाने के लिए तहसीलदार डॉ. एलएम तिवारी को पत्र दिया है। तहसीलदार ने कहा कि सीमा सड़क संगठन और लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी एक विभाग को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन