{"_id":"61db3ab93a84541cdf4f3101","slug":"no-flight-from-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4504824138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान सेवा के लिए लोगों को करना होगा दो माह और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान सेवा के लिए लोगों को करना होगा दो माह और इंतजार
विज्ञापन
नैनीसेनी एयरपोर्ट।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद नैनीसैनी से सरकारी विमान सेवा में सफर के लिए जनता को दो माह का इंतजार करना पड़ेगा। आचार संहिता लगने के बाद जनवरी से भी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद समाप्त हो गई है। पवनहंस कंपनी का पांच सीटर हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए उड़ान भर रहा है।
नैनीसैनी हवाई पट्टी में करोड़ों खर्च करने के बाद भी मार्च 2020 से बंद विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी। कभी विमान सेवा के लिए टेंडर निकालने की बात हुई तो कभी 20 सीटर विमान उड़ाने की चर्चाएं रहीं। आठ अक्तूबर 2021 को पवन हंस की देहरादून के लिए हेलि सेवा से राहत तो दी, लेकिन 20 सीटर विमान के बजाय पांच सीटर हेलिकॉप्टर का झुनझुना थमा दिया गया। पांच सीटर हेलिकॉप्टर का 7999 हजार देना किराया आम आदमी के लिए देना मुश्किल हो रहा है।
लगभग 30 वर्षों से नियमित हवाई सेवा का इंतजार कर रहे सीमांत के लोगों को अब चुनाव के बाद ही हवाई सेवा मिलने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए पहुंचे सीएम ने सरकारी विमान उड़ाने की बात कही थी। लोगों को जनवरी से पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद थी लेकिन अब आचार संहिता लगने से लोगों को मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकार की मंशा नैनीसैनी से विमान सेवा उड़ाने की थी ही नहीं। सरकार को पवन हंस कंपनी का हेलिकॉप्टर उड़ाने के बजाय विमान उड़ाना था। सीएम भी पिथौरागढ़ आकर सरकारी विमान उड़ाकर सस्ती हवाई सेवा देने का सपना दिखाकर चले गए।
- भुवन पांडे, पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता।
सरकार सीमांत के लोगों को सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। सरकारी विमान उड़ाने के लिए डीजीसीए की अनुमति नहीं मिली। स्पाइस जेट कंपनी के साथ टेंडर हुए हैं। मार्च में सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को नैनीसैनी हवाई पट्टी से स्पाइस जेट विमान कंपनी की नियमित सेवा मिलेगी।
- राकेश देवलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।