फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Exam in Corona era

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की कोरोना काल में कुमाऊं विवि की परीक्षा न कराने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
No Exam in Corona era
पिथौरागढ़। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में कुमाऊं विवि की परीक्षा न कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीमांत सहित पूरे उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में परीक्षा करना सहीं नहीं है। इस मौके पर शुभम कापड़ी, विनय वल्दिया, शिवम पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन

- पिथौरागढ़ में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में कुमाऊं विवि की परीक्षा न कराने की मांग को लेकर सीएम और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा ।
छात्रों ने फूंका सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
पिथौरागढ़। प्रतियोगी परीक्षाओं के तय कार्यक्रम की अवधि में महाविद्यालय की परीक्षाएं आयोजित करने के विरोध में एलएसएम महाविद्यालय के छात्रों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि पांच सितंबर से 23 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं एनडीए, एयरफोर्स, नेट, जेईई मेंस की परीक्षा होनी है। इनका परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर है। इससे परीक्षार्थियों को परेशानी होगी। उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन रहना पड़ेगा। ऐसे समय में विश्वविद्यालय की परीक्षा कराना तर्क संगत नहीं है। कोषाध्यक्ष यश लुंठी, महासचिव योगेश सौन और संयुक्त सचिव पीयूष रावत ने कहा कि सरकार के इस तुगलकी फरमान को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed