फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No entry For Covid Control in Rural Dharchula

बोंगलिंग और दुग्तू में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
No entry For Covid Control in Rural Dharchula
धारचूला (पिथौरागढ़)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दारमा घाटी के माइग्रेशन वाले गांव बोंगलिंग और दुग्तू में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने माइग्रेशन में पहुंचने के बाद बैठक कर बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह निषेध कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव को कोरोना मुक्त रखना चाहते हैं। जबरन प्रवेश करने वालों पर पांच हजार का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।
बोगलिंग की ग्राम प्रधान प्रियंका देवी और सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह ने सूचना पट लगाकर गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है।
ग्राम दुग्तू सोन में प्रदीप दुग्ताल आदि युवाओं ने अपने गांव के प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाकर बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। प्रदीप ने बताया कि गांव और विश्व प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर पर्यटक के प्रवेश होने पर पांच हजार का जुर्माना लगाने का फैसला गांव के लोगों ने लिया है। दुग्तू के ऊपरी गांव के लोग और सुरक्षा में लगे जवानों को आगे जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

जुलाई तक ट्रैकिंग भी बंद
धारचूला (पिथौरागढ़)। द हिमालय गोट्स के ट्रैकरों ने भी कोरोना संक्रमण के चलते जुलाई तक ट्रैकिंग न करने का निर्णय लिया है। संस्था के मुकेश गर्ब्याल, गणेश दुग्ताल, कला बड़ाल, रितेश गर्ब्याल आदि लोगों ने बताया कि जुलाई तक सभी ट्रैक बंद करने का निर्यण लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राहकों के बुकिंग स्थगित कर दी गई। द हिमालय गोट्स यात्रियों को पंचाचूली, आदि कैलाश और सिंगलापास आदि ट्रैकों तक यात्रा कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed