फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   What a system... dogs on the beds, patients in the veranda

Pithoragarh News: वाह रे सिस्टम... बेड पर कुत्ते, बरामदे में मरीज

Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
What a system... dogs on the beds, patients in the veranda
फोटो 08 पीटीएच 20 पी- जिला अस्पताल में इस तरह बरामदे में भर्ती है मरीज। संवाद
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है जहां मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित होने के बाद भी मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। 120 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते उन्हें बरामदे में सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। आश्चर्य है कि मरीजों के लिए जगह नहीं है लेकिन वार्ड और पेइंग वार्ड के खाली बेड पर लावारिस कुत्ते आराम फरमा रहे हैं।
विज्ञापन

टायफाइड से पीड़ित मां बसंती देवी का इलाज करा रहे जाराजिबली के बीडीसी सदस्य रमेश धामी ने संवाद न्यूज एजेंसी से बताया कि पिछले तीन दिनों से शाम होते ही कुत्ते खाली बिस्तरों पर डेरा जमा रहे हैं। भगाने पर वे तीमारदारों पर झपट पड़ते हैं। आरोप है कि रात में सुरक्षाकर्मियों को शिकायत करने पर उन्होंने भी मामले को नजरअंदाज कर दिया और कोई सुध नहीं ली। स्वास्थ्य प्रशासन के तमाम दावों के बीच इस लापरवाही ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

---------------
मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा
जिला अस्पताल के बिस्तरों पर लावारिस कुत्तों के डेरा जमाने और सुरक्षाकर्मियों की अनदेखी से गंभीर संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। मरीजों को ठीक करने वाले इस अस्पताल में चादर व तकिये बदलने में हो रही लापरवाही से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं वे गंभीर संक्रमण लेकर तो घर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बेहतरी के दावे सिर्फ निर्देश तक सीमित
जिला अस्पताल में पिछले एक महीने के भीतर डीएम, सीएमओ सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा ले चुके हैं। सभी अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। ये निर्देश सिर्फ बातों तक सीमित हैं। पेईंग वार्ड के बिस्तर में सो रहे लावारिस कुत्ते भी इन निर्देशों की सच्चाई बयां कर रहे हैं। संवाद
--------------

अस्पताल में मरीजों के लिए लगे बिस्तरों में कुत्तों का सोना गंभीर है। यदि ऐसा हुआ है तो यह अस्पताल प्रबंधन के साथ ड्यूटी में तैनात हर स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


-डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
--------

अस्पताल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली जाएगी। कुत्तों का बिस्तरों में सोना मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है। मामले की जांच होगी और इसके जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़

फोटो 08 पीटीएच 20 पी- जिला अस्पताल में इस तरह बरामदे में भर्ती है मरीज। संवाद

फोटो 08 पीटीएच 20 पी- जिला अस्पताल में इस तरह बरामदे में भर्ती है मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article