{"_id":"611ab1b58ebc3e42f447f8ab","slug":"no-district-in-didihat-pithoragarh-news-hld4346513111","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले की झूठी घोषणा पूरी होने के 10 साल पूरा होने पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले की झूठी घोषणा पूरी होने के 10 साल पूरा होने पर निकाला जुलूस
विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर जलूस निकालते डीडीहाट के युवा।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की घोषणा के 10 साल पूरा होने के बाद भी जिला न बनने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर में खच्चर और 10 पौंड का केक घुमाकर जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि भाजपा की तत्कालीन सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने 15 अगस्त 2011 के दिन देहरादून में झंडारोहण के बाद उत्तराखंड में चार नए जिलों की घोषणा की थी लेकिन 10 सालों के बाद भी इन चारों जिलों में प्रशासनिक इकाई का गठन नहीं किया गया है।
कहा कि इसके विरोध में डीडीहाट के युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा सरकार को उनकी झूठी घोषणा की याद दिलाई। इसके लिए नगर में जुलूस निकाल 10 पौंड के केक को खच्चर के ऊपर रखकर नगर में घुमाया गया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खच्चर और केक के साथ जुलूस निकालने के दौरान कई बार आंदोलनकारियों और पुलिस में झड़प हुई। इसके बाद महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष जिला आंदोलनकारियों ने केक काटकर विरोध व्यक्त किया।
पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह, सामाजिक कार्यकर्ता लवि कफलिया ने कहा कि घोषित जिले की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।