{"_id":"a21966ca79a76c4daa3613c2dd01091b","slug":"no-compromise-with-quality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, अस्कोट
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के एसडीएम जयभारत ने हंसेश्वर में जिला पंचायत के माध्यम से बन रहे तटबंध और श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण कर काम में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कार्य को संतोषजनक बताते हुए कहा कि आगे होने वाले कामों में भी गुणवत्ता बनाए रखनी होगी। गुणवत्ता के साथ कोेई समझौता नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत 20 लाख रुपए की लागत से हंसेश्वर में बाढ़ नियंत्रण के काम कर रहा है। एसडीएम ने घिंघरानी, ओड़ीगांव, तीतरी क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने लोगों से किसी प्रकार की भी समस्या होने पर उनसे संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
